हापुड़ में ट्रैफिक रुल का उल्लंघन फैशन बना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ट्रैफिक रुल का उल्लंघन करने वालों को हापुड़ के कप्तान ने कड़ी चेतावनी दी है कि ट्रैफिक रुल का पालन न करने पर वाहन चालक का ड्राईविंग लाइसेंस जब्त करने के साथ निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। ऐसे 60 वाहन चालकों के ड्राईविंग लाइसेंस के निरस्तीकरण हेतु परिवहन अधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है।
हापुड़ में मादक पदार्थों का सेवन कर तेजी से वाहन चलाना, दुपहिया वाहन चलात वक्त मोबाइल पर बात करना तथा ट्रिपल राईडिंग करना, गलत दिशा में वाहन चलाना, अन्य वाहन चालकों द्वारा सीट बैल्ट न लगाना और कहीं भी वाहन खड़ा करके यातायात में व्यवधान पैदा करना एक फैशन सा बनता जा रहा है।
बता दें कि जनपद के सभी मार्गों पर पुलिस वाहनों की चैकिंग करती है और ट्रैफिक रुल के उल्लंघन पर कार्रवाई कर रही है। हापुड़ में यातायात पुलिस ने अभियान चलाकर लाल व नीली बत्ती, हूटर, सायरन, पुलिस कलर्स व अन्य सरकारी दफ्तरों के स्टीकर आदि का प्रयोग करने वाले 32 वाहनों तथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज गति से दौड़ रहे 20 वाहनों के चालान किए।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने नागरिकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक रुल का पालन करें और अन्य को भी इसके लिए प्रेरित करें। ट्रैफिक रुल का पालन करने से ही सड़क हादसों पर काबू पाया जा सकता है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























