
विनोद हत्याकांड: नौकर ने मृतक द्वारा कुकर्म करने पर की थी हत्या
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली पुलिस व जनपदीय स्वाट टीम ने दो दिन पूर्व हुई विनोद पाल की हत्या का सफल खुलासा करते हुए हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया आरोपी थाना बाबूगढ़ क्षेत्र का रहने वाला है। मृतक आरोपी के साथ कुकर्म करता था जिससे परेशान होकर उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू, मृतक का जला हुआ मोबाइल फोन, जले हुए खून वाले कपड़े, वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
ज्ञात हो कि दो दिन पहले बाबूगढ़ में स्थित अभय इलेक्ट्रॉनिक्स गोदाम पर विनोद पाल की लाश मिली थी। उसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और गोदाम पर काम करने वाले ऋतिक निवासी बाबूगढ़ को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि मृतक विनोद पाल द्वारा अभियुक्त को गोदाम पर काम करने के बहाने बुलाकर उसके साथ कुकर्म किया करता था जिससे क्षुब्ध होकर उसने हत्या कर दी।
आरोपी ने बताया कि विनोद पाल ने प्रति महीने ₹9,000 पर काम पर रखा था जो खाना खिलाने और शराब पिलाने के लालच में उसे रात में दुकान पर बुलाता था। उसके साथ वह कुकर्म करता। आरोपी ने कई बार इसका विरोध किया लेकिन विनोद नहीं माना। 11 मार्च की रात को भी विनोद पाल ने आरोपी को दुकान पर बुलाया। शराब पिलाकर उसके साथ कुकर्म किया जिससे गुस्सा होकर आरोपी ने विनोद पाल की अपने बैग से चाकू निकालकर हत्या कर दी और गर्दन पर तीन से चार वार कर गला रेत कर उसे मौत के घाट उतार दिया। साक्षय को मिटाने के उद्देश्य से मृतक का मोबाइल फोन और कपड़ों को जला दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चाकू, कपड़े, मोबाइल, बाइक बरामद की है।
रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706





























