लाइनमैन की मनमानी से परेशान ग्रामीण, बिजली घर में दी पशुओं को बांधने की चेतावनी












लाइनमैन की मनमानी से परेशान ग्रामीण, बिजली घर में दी पशुओं को बांधने की चेतावनी

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में स्थित 132 केवी विद्युत उपकेंद्र पर ग्रामीणों ने धरना देकर प्रदर्शन किया। रविवार को ग्रामीण एकत्र हुए और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि पिछले करीब 11 दिनों से बिजली घर से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित है। लाइनमैन अपनी मनमानी कर रहे हैं जिसकी वजह से किसान बेहद परेशान है। न तो वह फसलों को सींच पा रहे हैं और ना ही पशुओं तथा ग्रामीणों के लिए पानी की व्यवस्था हो पा रही है। मजबूरन गर्मी का सामना करने को मजबूर हैं।

गांव गोंदी निवासी संजय यादव ने बताया कि इन दिनों किसानों ने मक्का, टमाटर, गोभी आदि की फसल बोई हुई है। समय पर पानी न मिलने से फसल प्रभावित हो रही है। इसी के साथ पशुओं के लिए न्यार बोया लेकिन वह भी अब प्रभावित हो रहा है। पीने के पानी के लिए यहां-वहां से पानी भरकर लाने को मजबूर हैं लेकिन पशुओं के लिए उचित मात्रा में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं हो पा रही।

बिजली घर से जुड़े ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाले ग्रामीण बिजली घर पहुंचे और अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने विभाग को जी भरकर कोसा और मांग की कि यदि आज विद्युत आपूर्ति सुचारु नहीं हुई तो वह ट्रैक्टर-ट्राली, भैंसा-बग्गी लेकर बिजली घर पहुंचेंगे और पशुओं को बिजली घर में बांध देंगे।

Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)







  • Related Posts

    हापुड़: पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की स्वर्गाश्रम रोड पर स्थित एकेपी कॉलेज के पीछे शीतला माता मंदिर के पुजारी की पत्नी…

    Read more

    अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा

    🔊 Listen to this अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): ऊर्जा निगम के गढ़ के अधिशासी अभियंता सूर्य…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़: पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

    हापुड़: पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

    अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा

    अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा

    भाजपा की प्रांतीय सदस्य हेतु हापुड से तीन नेता निर्वाचित

    भाजपा की प्रांतीय सदस्य हेतु हापुड से तीन नेता निर्वाचित

    तीन वारंटी पुलिस ने पकड़े

    तीन वारंटी पुलिस ने पकड़े

    प्राइवेट कृषि दुकानों पर अनियमितताओं के लगाए आरोप

    प्राइवेट कृषि दुकानों पर अनियमितताओं के लगाए आरोप

    पूर्व सैनिकों ने नौसैनिक राम सिंह को दी श्रद्धांजलि

    पूर्व सैनिकों ने नौसैनिक राम सिंह को दी श्रद्धांजलि
    error: Content is protected !!