हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के कस्बा धौलाना के लोग इन दिनों बंदरों के आतंक से बेहद परेशान हैं। बंदरों ने पिछले एक सप्ताह में दर्जनों लोगों को अपना शिकार बना लिया है। बंदरों ने महिला, पुरुष, बच्चे और बड़े सभी पर हमला किया है। हाल ही में बंदर ने एक युवक पर हमला कर दिया जिससे वह छत से गिर गया और महिला का कान काट लिया। लोगों में दहशत का माहौल है।
बंदरों ने छत पर खड़े युवक पर हमला किया जिससे युवक नीचे गिर गया। उसकी चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने बंदरों के झुंड को भगाया और युवक को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर का कहना है कि युवक की दोनों टांगों की हड्डी टूट गई है।
धौलाना कस्बे की जनता की कोई सुनने वाला नहीं है। बंदरो के आतंक को अनदेखी कर रही वन विभाग की टीम पर लोग सवाल भी उठा रहे है। लोगों का कहना है कि लगातार बंदरों से आंतक से निजात दिलाने के लिए प्रशासन और वन विभाग से आग्रह कर रहे है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। ग्रामीणों का कहना है कि एक बार फिर धौलाना प्रशासन को शिकायत पत्र देकर बंदरों को पकड़वाने की मांग की जाएगी। अगर प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता है तो वह पलायन से नहीं हिचकेंगे।
BUY 2 GET 1 PIZZA FREE @118 only: 8979755041, 7055225333





























