
गांव में खुल रहे ठेके के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव गालंद में गांव के बीचों बीच खुल रहे शराब के ठेके का मंगलवार को ग्रामीणों ने विरोध कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पास में ही स्कूल और मंदिर है। ऐसे में ठेका किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विरोध की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बीचों बीच एक शराब का ठेका खुल रहा है जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। शराब के ठेके के पास ही एक स्कूल और कुछ ही दूरी पर मंदिर है। वहीं ठेका खुलने के बाद उसके बाहर शराबियों की भीड़ जमा रहेगी जिससे महिलाओं और गांव की बच्चियों को निकलने में काफी असहजता महसूस होगी।
उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर शराब का ठेका बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जल्द ही इस पर कार्रवाई नहीं हुई तो विरोध प्रदर्शन कर आंदोलन किया जाएगा।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि विरोध की सूचना पर तत्काल पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया गया।
CONTACT FOR CRASH COURSE: 7351945695



























