
बिजली कटौती के खिलाफ ग्रामीणों का वझीलपुर बिजली घर पर प्रदर्शन
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के गांव असरा मुरादपुर के उपभोक्ताओं ने शनिवार को वझीलपुर बिजली घर पर जमकर हंगामा कर प्रदर्शन किया और बिजली विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पिछले कई दिनों से प्रभावित है लेकिन अधिकारी मामले में लापरवाही बरत रहे हैं जिनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। ऐसे में जल्द से जल्द उनके क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति को बहाल किया जाए।
असरा मुरादपुर के लोग एकत्र हुए और बिजली कटौती के खिलाफ उन्होंने वझीलपुर बिजली घर पर प्रदर्शन कर हंगामा किया और कहा कि भीषण गर्मी में विद्युत कटौती के कारण उन्हें परेशानी व गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार तो पीने के पानी के लिए भी भटकना पड़ रहा है। जल्द से जल्द उनकी विद्युत आपूर्ति को सुचारू किया जाए अन्यथा वह जबरदस्त प्रदर्शन करेंगे।
INDRAPRASTHA GROUP OF INSTITUTION: ADMISSIONS OPEN (2026-2027): 9837411225
























