
मंदिर परिसर में तांत्रिक क्रियाएं करने का ग्रामीणों ने किया विरोध
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव इनायतपुर में स्थित प्राचीन मां चामुंडा देवी मंदिर के परिसर में तांत्रिक अनुष्ठान की क्रिया होने से लोगों में नाराजगी है। इस दौरान विवाद भी हो गया जिसका लोगों ने विरोध किया।
मामला 9 जून की रात का बताया जा रहा है जब एक व्यक्ति द्वारा तांत्रिक अनुष्ठान की क्रिया की गई। मामला गर्मा गया। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। ग्रामीणों ने कहा कि मंदिर परिसर में अंडा, मांस, तंबाकू और सिगरेट जैसी सामग्री रखकर पूजा की गई जिससे धार्मिक भावनाएं को ठेस पहुंची है। उन्होंने मामले में लिखित शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि गांव के ही एक दंपति ने मंदिर परिसर में तांत्रिक क्रिया की। पुलिस छानबीन कर रही है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264























