गांव में तेंदुआ दिखने के बाद दहशत में ग्रामीण, पिंजरा लगाने की तैयारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव नवादा में ग्रामीणों को तेंदुआ दिखने के बाद दहशत बनी हुई है। ग्रामीण हाथों में लाठी-डंडे लेकर खेतों में घूम रहे हैं। तेंदुआ दिखाई देने की सूचना ग्रामीणों द्वारा वन विभाग की टीम को दी गई है। वन विभाग के गढ़ के रेंजर क़रण सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया और तेन्दुए को पकड़ने के लिए जाल लेने के लिए रवाना हो गई। वन विभाग की तरफ से लोगों से अपील की जा रही है कि वह सुरक्षित स्थान पर रहे।
ग्राम प्रधान नवादा गंगाराम ने बताया कि इस दौरान ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर जंगल में जा रहे हैं।फिलहाल वन विभाग की टीम ने पंजे के निशान लेकर अधिकारियों को भेज दिए हैं। वन विभाग की टीम क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही है।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

























