
हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): जिले हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के परतापुर रेलवे फाटक पर पुल निर्माण का कार्य चल रहा है, इसी दौरान काफी संख्या में एकत्रित आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए जहां उन्होंने फाटक का निर्माण कराने वाली कंपनी सहित ठेकेदारों पर काम धीमी गति से करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन करना शुरू कर दिया जिसे अधिकारियों ने समझा बुझाकर शांत कराया।
ग्रामीणों का आरोप है पुल के धीमी गति से निर्माण कार्य से आस-पास के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया निर्माण कार्य अबसे पहले ही हो जाना चाहिए था लेकिन निर्माण कार्य में देरी की जा रही है जिससे आस-पास के ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। परतापुर फाटक काफी गांव को जोड़ता है। यहां काफी संख्या में वाहनों का भी आना-जाना लगा रहता है जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को जल्द काम करने का आश्वासन दिया गया है। काफी समझाने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010
























