
ग्रामीणों ने चौकी पर किया हंगामा, तीन थानों की फोर्स ने संभाला मोर्चा
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस-प्रशासन की सख्ती के बावजूद भी लोग सुधरने को तैयार नहीं है। ग्रामीणों ने बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मुदाफरा में सोमवार की दोपहर मानसिक रूप से कमजोर एक व्यक्ति को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद ग्रामीणों ने व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया। जांच करने के पश्चात पुलिस ने व्यक्ति को छोड़ने की कार्रवाई शुरू की तो मामले की भनक ग्रामीणों को लग गई जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और उन्होंने मुदाफरा चौकी पहुंचकर जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों के बढ़ते गुस्से को देख तीन थानों की फोर्स को मौके पर बुलाया गया जिन्होंने हालातों को काबू में किया और ग्रामीणों को समझाया। साथ में उन्हें जागरूक किया और अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील की।
दरअसल गांव मुदाफरा में सोमवार की दोपहर ग्रामीणों ने संदिग्ध व्यक्ति को पैदल गांव में घूमते देखा। ग्रामीणों ने संदेश के आधार पर मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति को पकड़ा और उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध को जांच के लिए थाने ले आई। जांच के पश्चात पुलिस ने उसे छोड़ने की कार्रवाई शुरू की। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा जिन्होंने मुदाफरा चौकी पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। सूचना पर बाबूगढ़ थाना प्रभारी महेंद्र सिंह, थाना देहात प्रभारी विजय कुमार गुप्ता, हाफिजपुर थाना प्रभारी आशीष पुंडीर थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दो घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों को समझाया। इसके बाद हालातों को काबू में किया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264































