नई भुगतान प्रणाली के विरोध में ग्राम प्रधानों का प्रदर्शन
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): अखिल भारतीय पंचायत परिषद के तत्वावधान में मंगलवार को ग्राम प्रधानो ने प्रदेश सरकार की नई भुगतान प्रणाली के विरोध में कलैक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।
संगठन के जिला अध्यक्ष अरविंद सिसोदिया व जिला उपाध्यक्ष संचालन सोहन वीर की अगुवाई में सैकड़ो प्रधान कलैक्ट्रेट पर उपस्थित हुए और नये कानून को वापिस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और एक ज्ञापन दिया।ग्राम प्रधानो ने बताया किवराज्य सरकार द्वारा 24 मई 2024 को एक नया कानून पंचायत का कोई भी पेमेंट पंचायत सहायक की फेस आईडी द्वारा खुलने पर किया जाएगा,उसके विरोध में एकत्र हुए सभी ग्राम प्रधानों ने इस नये कानून का विरोध किया एवं ग्राम पंचायत में बिजली के अनैतिक व धानिक बिजली बिल जिसका ग्राम पंचायत से कोई लेना देना नहीं है को भी ग्राम पंचायत पर थोपा गया है जा रहा है वह ग्राम पंचायत में इस योजना में 70% कटौती की गई है फिर भी पंचायत सहायक का मानदेय और केयरटेकर का मानदेय प्रधान का मानदेय ग्राम पंचायत के विकास के कार्यों के पैसों से क्या जा रहा है जो की वैधानिक है जिसका आज सभी प्रधानों ने विरोध किया है ग्राम प्रधानो की मांग है कि नये कानून की जल्द ही से जल्द खत्म किया जाए।उन्होने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया।ग्राम प्रधान सोहन वीर प्रधान रोहित रघुवंश मुकेश अरविंद सिसोदिया जिला अध्यक्ष वीरेंद्र बबलू यादव विजेंद्र हेम सिंह कुलदीप कुमार त्यागी विक्रम पाल मनोज कुमार अमित इत्यादि प्रधान मौजूद रहे
हैकिंग, टैली, वेब डेवलपमेंट, एक्सेल समेत 40 कोर्स सीखें : 9719173656https://youtu.be/0iCkIsISmbQ
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























