
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने गांव रघुनाथपुर चंद्रपुरा निवासी ग्राम प्रधान हेमचंद को गिरफ्तार किया है जिस पर अनुसूचित जाति वर्ग का कूटचित व फर्जी प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर आरक्षित श्रेणी का लाभ लेने का आरोप है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए ग्राम प्रधान हेमचंद पुत्र भाग सिंह निवासी गांव चंद्रपुरा थाना पिलखुवा जनपद हापुड़ को दबोचा है। आरोपी को शुक्रवार को गांव चंद्रपुरा में प्राइमरी पाठशाला के पास से दबोचा है।
आपको बता दें कि ग्राम पंचायत रघुनाथपुर चंद्रपुरा के प्रधान पर फर्जी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र के सहारे आरक्षण और अन्य लाभ लेने का आरोप है।
जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश के बाद खंड विकास अधिकारी कार्यालय ने 24 फरवरी को थाना प्रभारी को पत्र जारी किया जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को शुक्रवार को दबोच लिया। बड़ी बात यह कि पूरा कार्यकाल लगभग खत्म होने के बाद आरोपी प्रधान पर कार्रवाई हुई है।
अपने बच्चे की गणित की क्षमता को बढ़ाएँ। अपने बच्चे की एकाग्रता कौशल में सुधार लाएं। आज ही ज्वाइन करें SIP Abacus Hapus. फ्री ट्रायल क्लास के लिए सम्पर्क करें: 6396456731































