
विजय हत्याकांड: फरार हत्यारोपियों के घरों की कुर्की के लिए नोटिस चस्पा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पूठ में होली के अवसर पर रोडरेज की घटना में हुई विजय की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दोनों आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। जल्द ही आरोपियों के घरों की कुर्की भी की जाएगी। आरोपियों के घर कुर्की के नोटिस चस्पा किए हैं।
ज्ञात हो कि बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पूठ में 4 मार्च को रोडरेज के मामले में हुई कहासुनी के बाद हमलावरों ने विजय की गोली मारकर हत्या कर दी थी जिसका सीसीटीवी भी सामने आया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी आलमनगर निवासी आशु को गिरफ्तार कर लिया था जबकि फरात चल रहे तेजिंदर उर्फ तेजी और अमित मावी निवासी जन पद बुलंदशहर की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। दोनों आरोपियों पर डीआईजी ने 50-50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया है। अब सीओ सिकंदराबाद भास्कर कुमार के नेतृत्व में रविवार को वहां की पुलिस ने गांव जौली में अमित और किशनपाल डिफेंस कॉलोनी सिकंदराबाद में तेजिंदर के घरों पर कुर्की के नोटिस चस्पा कराए। पुलिस ने आरोपियों को जल्द से जल्द समर्पण करने की भी चेतावनी दी है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)































