हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गंाव अमीरपुर नंगौला में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंग रेप करने और उसकी वीडियो बनाने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को एक आरोपी को धर दबोचा,जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया। पुलिस ने लड़की को मेडिकल जांच हेतु भेजा है।
अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्र ने बताया कि जनपद हापुड़ में गांव अमीरपुर नंगौला में छह माह पूर्व एक नाबालिग लड़की गांव के ही अभिषेक के घर आरओ का पानी लेने गई थी जहां उसके साथ अभिषेक व उसके साथी सैंकी ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो फिल्म बनाई। इस दौरान लड़की गर्भवती हो गई। लड़की ने पेट दर्द की शिकायत सोमवार को अपने मां से की तब लड़की के गर्भवती होने व सामूहिक दुष्कर्म का भेद खुला। लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया और उसके साथी सैंकी की पुलिस तलाश कर रही है।
IPL Fans के लिए खुशखबरी SHREE RATHNAM ने मैच देखने के लिए लगाया प्रोजेक्टर: अभी टेबल बुक करने के लिए कॉल करें: 8810077771, 8810177771.























