
भैंस चोर को सजा व अर्थदण्ड
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस द्वारा भैंस चोरी करने के मामले में एक अभियुक्त को प्रभावी पैरवी के चलते न्यायालय द्वारा सजा सुनाई गई, साथ ही अर्थदण्ड से भी दंडित किया।
अभियुक्त रियाज द्वारा भैंस चोरी करने के मामले में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 317/2024 धारा 305, 317(2) बीएनएस थाना सिम्भावली पर पंजीकृत किया गया था। उक्त मुकदमे में अभियुक्त को गिरफ्तार कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए हापुड़ पुलिस द्वारा आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया था। इसी क्रम में माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को जुर्म इकबाल के आधार पर जेल में बितायी गयी अवधि (01 वर्ष 10 माह व 09 दिवस) व 5,000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।दोषसिद्ध अपराधी
रियाज पुत्र सरताज निवासी मौहल्ला मिश्रीखेड़ा शाहजहापुर थाना किठौर जनपद मेरठ है।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671





















