हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : हापुड़ के छोटी मंडी में स्थित श्री श्याम बाबा मंदिर के 24वें वार्षिकोत्सव पर सोमवार को श्री श्याम प्रभु की निशान यात्रा बड़े ही धूमधाम से निकाली गई।
श्री श्याम भक्त मंडल हापुड़ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार गर्ग व सचिव गौरी शंकर आदि की अगुवाई में खाटू श्याम बाबा के हजारों भक्त निशान लेकर हापुड़ के बाबा बख्तावर नाथ मंदिर पर एकत्र हुए। भक्तो में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं भी शामिल थी।
खाटू श्याम बाबा की जय के उद्घोष से शुरु हुई निशान यात्रा हापुड़ के चंडी रोड, मेरठ गेट, सर्राफा बाजार, खिड़की बाजार, बाजार बजाजा, बड़ी मंडी होते हुए श्री श्याम मंदिर पर विश्राम किया। निशान यात्रा जिस भी मार्ग से गुजरी श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
श्री श्याम मंदिर में खाटू श्याम बाबा का विशेष श्रृंगार किया गया और मंदिर को फूलों और गुब्बारों से सजाया गया।
चक्की के शुद्ध और ताजे आटे की FREE HOME DELIVERY: 9897726380


























