VIDEO: यूपी बोर्ड: सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी परीक्षा










हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू होने वाली हैं। ऐसे में परीक्षाओं की तैयारी अंतिम दौर में हैं। हापुड़ में परीक्षा शांतिपूर्ण और नकलविहीन कराने के उद्देश्य से अधिकारियों ने हापुड़ जनपद में बुधवार को दौरा किया और व्यवस्थाओं को परखा। हापुड़ के परीक्षा ऑबजर्वर दिनेश सिंह ने जनपद के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धौलाना, बाबूगढ़ हापुड़ समेत जिले के विभिन्न विद्यालयों में जाकर व्यवस्थाओं को परखा। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सीसीटीवी पर ज़ोर दिया गया।
जिले में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 44 परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं। इनमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 27,258 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। हाईस्कूल के 14,208 और इंटरमीडिएट के 13,050 व्यक्तिगत एवं संस्थागत स्टूडेंट्स परीक्षा देंगे। परीक्षाएं दो पालियों में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाएंगी। छात्र प्रथम पाली में सुबह आठ बजे से सुबह 11.15 बजे और दूसरी पाली दोपहर में दो बजे से शाम 5.15 बजे तक परीक्षा देंगे।

कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288







Related Posts

गढ़: सभासदों ने नगर पालिका की कार्य प्रणाली पर उठाए कई सवाल

🔊 Listen to this गढ़: सभासदों ने नगर पालिका की कार्य प्रणाली पर उठाए कई सवाल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर के सभासदों की ओर से कहा गया…

Read more

जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई

🔊 Listen to this जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड,5 फरवरी 2026 जेएमएस वर्ल्ड स्कूल, हापुड के प्रांगण में…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गढ़: सभासदों ने नगर पालिका की कार्य प्रणाली पर उठाए कई सवाल

गढ़: सभासदों ने नगर पालिका की कार्य प्रणाली पर उठाए कई सवाल

जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई

जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई

समय पर पहचान से कैंसर है पूरी तरह इलाज योग्य

समय पर पहचान से कैंसर है पूरी तरह इलाज योग्य

कंप्यूटर एवं सिलाई केंद्र पर वितरित किए गए सर्टिफिकेट

कंप्यूटर एवं सिलाई केंद्र पर वितरित किए गए सर्टिफिकेट

युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज

युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज

फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी में पंजीकरण कराने वाला गिरफ्तार

फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी में पंजीकरण कराने वाला गिरफ्तार
error: Content is protected !!