समय पर पहचान से कैंसर है पूरी तरह इलाज योग्य










समय पर पहचान से कैंसर है पूरी तरह इलाज योग्य

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जीएस विश्वविद्यालय के अंतर्गत जीएस कैंसर संस्थान द्वारा एक व्यापक कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और जागरूकता अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. ललिता सिंघल, रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट ने विश्व-स्तर पर कैंसर की बढ़ती दर पर प्रकाश डाला। उन्होंने विभिन्न प्रकार के कैंसर, उनके कारणों एवं वर्तमान परिदृश्य की विस्तृत जानकारी उपस्थितजनों के साथ साझा की। वहीं डॉ. विनोद त्यागी, मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट ने अपने संबोधन में कहा कि कैंसर की प्रारंभिक पहचान और समय पर निदान से रोगी का जीवन बचाया जा सकता है तथा उपचार की सफलता की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।
डॉ. शरद, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट ने कहा कि यद्यपि प्रत्येक दिन महत्वपूर्ण होता है, लेकिन ऐसे विशेष अवसर समाज के हित में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने जानकारी दी कि पिछले एक वर्ष में जीएस कैंसर संस्थान में हजारों कैंसर रोगियों का सफल उपचार किया गया, जिसमें कैंसर सर्जरी, कीमोथेरेपी एवं रेडिएशन थेरेपी शामिल हैं। संस्थान में कैंसर उपचार हेतु आवश्यक उच्च गुणवत्ता की जांच सुविधाएं जैसे एमआरआई एवं पेट-सीटी स्कैन उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि संस्थान की टीम द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में नियमित जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
उन्होंने आगे बताया कि आयुष्मान भारत, ईएसआई, ईसीएचएस, नॉर्दर्न रेलवे एवं विभिन्न टीपीए से जुड़े मरीजों को किफायती एवं सुलभ उपचार सेवाओं का लाभ नजदीक ही प्राप्त हो रहा है।
कार्यक्रम में डॉ. रुपाली मेडिकल डायरेक्टर, डॉ. एस. कुमार चीफ हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर, मनोज शिशोदिया एवं एस.एन. सिंह, डिप्टी डायरेक्टर,अनुराग शर्मा, डॉ. लविका , डॉ. अरुण, डॉ. पूरण, डॉ. अभय सिंह, डॉ. अनंत गिरी, डॉ. नितिन, डॉ. श्वेता, डॉ. गुंजन जैन, डॉ. तरुणा गोगिया, डॉ. कुलदीप गोगिया सहित संस्थान के समस्त चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480







  • Related Posts

    हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के रहने वाले आसिफ अली ने अपनी पत्नी को 30 जनवरी को व्हाट्सएप के माध्यम से ट्रिपल तलाक दे…

    Read more

    हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित मोहल्ला रामगंज निवासी समीक्षा सिंह ने यूजीसी नीट 2025 की परीक्षा पास की है। इस अवसर पर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

    हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

    हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

    हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

    8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

    8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

    अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

    अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

    छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

    छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

    ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल

    ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल
    error: Content is protected !!