गढ़: सभासदों ने नगर पालिका की कार्य प्रणाली पर उठाए कई सवाल










गढ़: सभासदों ने नगर पालिका की कार्य प्रणाली पर उठाए कई सवाल

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर के सभासदों की ओर से कहा गया कि नगर पालिका की वर्तमान कार्यप्रणाली में गंभीर प्रक्रियात्मक खामियाँ सामने आ रही हैं, जिनका सीधा प्रभाव पारदर्शिता, प्रशासनिक व्यवस्था और सरकारी धन के समुचित उपयोग पर पड़ रहा है। सभासदों ने बताया कि आउटसोर्सिंग के माध्यम से की जा रही नियुक्तियों में शासनादेश, सक्षम स्वीकृति, बोर्ड मीटिंग एवं विधिवत प्रस्ताव जैसी अनिवार्य प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया, जिससे वित्तीय अनुशासन को लेकर चिंता उत्पन्न हो रही है।

इसके साथ ही गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट क्षेत्र में मेला आयोजन के नाम पर बेरी कटिंग, गोताखोर और नाविक जैसे विभिन्न मदों में किए जा रहे भुगतानों की प्रक्रिया, आवश्यकता और स्वीकृति स्पष्ट नहीं होने के कारण सरकारी धन के अपव्यय की आशंका भी व्यक्त की गई है। इन्हीं विषयों को लेकर सभी सभासद विनय सागर, अरुण गोड, प्रदीप निषाद, विनय यादव, इकराम नूर, अंकित कंसल सहित अन्य सभासद एकजुट होकर अपर जिलाधिकारी हापुड़ से मिले और नगर हित में पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जाँच कराए जाने की माँग रखी, ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके और भविष्य में सभी कार्य शासनादेशों व निर्धारित नियमों के अनुरूप संचालित किए जा सकें।

रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706








  • Related Posts

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    🔊 Listen to this जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हुई 64 लाख रुपए की लूट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों पर पुलिस ने 25-25…

    Read more

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    🔊 Listen to this अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापनहापुड, सीमन (ehapurnews.com):राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष तरूण सिवाल के नेतृत्व में भारत अमेरिका ट्रेड…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

    बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

    हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट
    error: Content is protected !!