हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में बाइक चोरों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। हापुड़ की रेलवे रोड से एक संदिग्ध आंखों के सामने ही बाइक लेकर उड़न छू हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने संदिग्ध को पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन वह बाइक ले जाने में कामयाब रहा।
बता दें कि मामला शनिवार की दोपहर 12 बजे का है। हापुड़ के मौहल्ला आवास विकास निवासी यश पुत्र त्रिलोकी नाथ जैन किसी काम से अपनी स्पलेंडर बाइक से गंगा टॉवर गया था जहां उसने बाइक रेलवे रोड पर खड़ी कर दी और अंदर चला गया। जैसे ही वह अंदर घुसा तो मौका पाकर आए एक संदिग्ध ने बाइक का ताला खोल लिया और बाइक ले जाने लगा। इसी बीच एक अन्य बाइक सवार मौके पर पहुंचा जिसने यश द्वारा शोर मचाने पर संदिग्ध को पकड़ने का प्रयास भी किया लेकिन वह भागने में कामयाब रहा। इस दौरान पीछे से आ रहे स्कूटी सवार दो लोग बाइक की टक्कर लगने से सड़क पर ही गिर गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
स्कूटी खरीदने पर #Hero दे रहा है 6,000 तक के Benefit






























