👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गर्मियों ने दस्तक दे दी है. अब ऐसे में बढ़ते तापमान के बीच बाबूगढ़ में अंबेडकर चौराहे के पास वार्ड नंबर 1 में खराब हैंडपंप और वॉटर कूलर में पानी ना आने से लोगों को पानी के लिए यहां-वहां भटकना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों की मांग है कि हैंडपंप और वॉटर कूलर को ठीक कराया जाए.
जनपद हापुड़ का अधिकतम तापमान फिलहाल लगभग 36 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है. ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए जगह-जगह हैंडपंप और वॉटर कूलर की व्यवस्था की गई है जो फिलहाल खराब पड़े हैं जिससे आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है और पानी के लिए यहां-वहां भटकना पड़ रहा है. लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द इस ओर ध्यान दिया जाए.




























