
चौकी में तोड़फोड़ की वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ गेट पुलिस चौकी पर एक महिला ने जमकर हंगामा किया। पुलिस चौकी पर रखी कुर्सी व अन्य सामान को पटक कर मारा। महिला द्वारा की गई इस तोड़फोड़ की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसको लेकर लोगों ने कई सवाल खड़े किए हैं।
एक महिला मेरठ गेट पुलिस चौकी पहुंची और वहां पर हंगामा करने लगी जिसके बाद उसने वहां रखे सामान को उठाकर फेंकना शुरू कर दिया। आसपास खड़े लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पुलिस चौकी में हुई इस तोड़फोड़ और शोर शराबे की वीडियो वायरल होने के बाद कानून व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। यदि चौकी के यह हालात होंगे तो अन्य स्थानों का क्या होगा? फिलहाल मौके की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739






























