
हापुड़ के युवाओं की स्टंटबाजी की वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में स्टंटबाजी रुकने का नाम नहीं ले रही। कार सवार स्टंट बाज अपनी जान को जोखिम में डालकर यात्रा करते हैं। खिड़कियों पर लटक कर अपने साथ-साथ औरों की जान को भी जोखिम में डालकर हादसों को बढ़ावा दे रहे हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
हापुड़ में एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें कई गाड़ियों में सवार युवा अपनी जान को जोखिम में डालकर सस्ती लोकप्रियता की खातिर स्टंट कर रहे हैं, रील बना रहे हैं। ऐसे में जरा सा संतुलन बिगड़ने पर इन युवाओं की जान भी जा सकती है। अपने साथ-साथ औरों को भी यह हादसे की चपेट में ले सकते हैं। इस तरह स्टंटबाजी करना नियमों के खिलाफ है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि यह युवा हापुड़ के कई चौराहों से होकर गुजरे लेकिन पुलिस को जरा भी भनक नहीं लगी।
आजकल युवाओं पर रील बनाने का खुमार है जो कि सोशल मीडिया पर फेमस होने के कारण अपनी जान को जोखिम में डालने से भी नहीं कतरा रहे। स्टंट बाजी की यह रील सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रही है।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point































