
मेगा ब्लॉक के कारण हापुड़ ठहरने वाली यह ट्रेनें रहेंगी निरस्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। आने वाले कुछ दिनों तक कुछ ट्रेन का संचालन निरस्त रहेगा। राज्य रानी एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले यात्रियों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 14 से 19 फरवरी तक राज्य रानी एक्सप्रेस और 15 से 18 फरवरी तक काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस का संचालन नहीं होगा।
1 दिसंबर से रेलवे ने कोहरे की वजह से बरेली दिल्ली पैसेंजर, कामाख्या आनंद विहार, मेमू ट्रेन और एक अन्य ट्रेन का संचालन 28 फरवरी तक निरस्त कर दिया। काशी विश्वनाथ और अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन के फेरों में भी कटौती हुई है।
14 से 19 फरवरी तक मुरादाबाद रेल मंडल के बालामऊ स्टेशन यार्ड रीमॉडलिंग, प्री इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्यों के चलते मेगा ब्लॉक लिया गया है जिसकी वजह से मेरठ-लखनऊ के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 22453 राज्यरानी एक्सप्रेस 15 से 19 फरवरी तक निरस्त रहेगी। नई दिल्ली से बनारस के बीच चलने वाली 15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 15 से 17 फरवरी तक और 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 16 से 18 फरवरी तक निरस्त रहेगी। इसी के साथ सहारनपुर से प्रयागराज के बीच चलने वाली 14241/42 नौचंदी एक्सप्रेस 14 से 18 फरवरी तक बदले मार्ग लखनऊ, कानपुर, खुर्जा, हापुड़ के रास्ते चलाई जाएगी। इस दौरान रेल यात्रियों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457























