
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी 15 साल की भतीजी के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने बहला फुसलाकर जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी और उसके तीन अन्य साथियों ने पीड़िता की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं व पोक्सो में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





























