हापुड़, सीमन (hapurnews.com): हाफिजपुर के गांव भटियाना में ग्राम सभा की एक बैठक के दौरान बुधवार को दो पक्षों में जमकर लात घूसें चले और डंडों का भी इस्तेमाल किया गया। इस घटना से जुड़ी लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें कि मामला जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाना का है जहां ग्राम सभा की बैठक के दौरान अध्यक्षता को लेकर विवाद हो गया । गांव की महिला प्रधान रजनी देवी हैं जो कि हत्या के मामले में जेल में बंद हैं। ऐसे में मीटिंग की अध्यक्षता के लिए गांव के ही ऋषिपाल का नाम रखा गया लेकिन दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया। मामले में कहासुनी शुरु हो गई जो कि मारपीट में बदल गयी। इस दौरान छह लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333


























