
दो पक्षों में हुई मारपीट व पथराव की वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र की गांव देहरा के मोहल्ला पचोरियन में शनिवार को मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट हुई जिसने पत्थराव का रूप ले लिया है। Is दौरान क्षेत्रवासियों में दहशत मच गई। मौके की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
मामला शनिवार की दोपहर का बताया जा रहा है जब 1:00 बजे शाहनवाज का भाई साकिब घर जा रहा था। रास्ते में कुछ लोगों ने उसे रोका और गाली-गलौज किया। उसका विरोध करने पर विवाद बढ़ा और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर पथराव हुआ जिसमें शाकिब घायल हो गया। पीड़ित पक्ष ने दूसरे पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600






























