
पेट्रोल पंप के सेल्समैन के साथ मारपीट की वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र में पेट्रोल पंप के सेल्समैन के साथ मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में कुछ युवक एक व्यक्ति को पीटते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि पीड़ित पेट्रोल पंप पर सेल्समैन है जिसके साथ आरोपियों ने मारपीट की। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
हापुड़ में यह वीडियो शनिवार को वायरल हुई जिसमें देखा जा सकता है कि दबंगों ने एक युवक को घेरा हुआ है। दो युवकों ने तो पीड़ित के साथ मारपीट शुरू कर दी। हालांकि एक अन्य युवक बीच बचाव करने की कोशिश कर रहा है। मारपीट की यह वीडियो पास लगे कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित पेट्रोल पंप पर सेल्समैन बताया जा रहा है। मामले की छानबीन जारी है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068
























