
👁 19 views Views
सिंभावली: पीरनगर सैनी बस्ती में आपसी विवाद में निकल आई तलवार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले गांव पीरनगर सैनी बस्ती में आपसी विवाद के चलते एक दबंग युवक ने तलवार से हमला करने की कोशिश की। युवक ने विवाद में तलवार निकाल ली जिसकी वीडियो वायरल हो रही है। पुलिस जांच कर रही है।
आरोप है कि दबंग युवक ने जान से मारने की नीयत से पीड़ित पर तलवार से वार करने का प्रयास किया। पीड़ित ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई।घटना के बाद इलाके में देहशत का माहौल है। पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत सिंभावली पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
घर में है दीमक की समस्या, FREE इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922
























