👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मौहल्ला लज्जापुरी की गली नम्बर-13 में लगे एक मोबाइल टावर के विरोध में लोगों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को तीन दर्जन से अधिक परिवारों में अपने-अपने घरों पर मकान बिकाऊ है के पोस्टर चस्पा कर विरोध जताया। गृहस्वामी दीपचंद, श्यामवीर, रामवीर, उर्मिला आदि ने बताया कि गली में मोबाइल टावर लगने से उससे निकलने वाले रेडियेशन से नागरिकोंं के स्वास्थ्य को खतरा है। वे इस ओर नगर पालिका का ध्यान आकर्षित कर चुके है। परंतु उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया। जिस कारण महिलाओं व पुरुषों में रोष व्याप्त है। उन्होंने मोबाइल टावर को हटवाने की मांग की है।


























