हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की कथित वायदा खिलाफी के विरोध में सोमवार को किसानों ने जिला कलैक्ट्रेट पर धरना देकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए विरोध दिवस मनाया। प्रदर्शनकारी किसानों ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांग को पूरा नहीं किया गया तो पूरी एक जुटता के साथ किसान आंदोलन पुनः शुरु किया जाएगा।
भारतीय किसान यूनियन की अगुवाई में जनपद हापुड़ के कोने-कोने से बड़ी तादाद में किसान ट्रैक्टर ट्रालियों, गाड़ियों से जिला कलैक्ट्रेट पहुंचे और धरना देकर प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार एमएसपी पर कानून बनाने, कृषि बिलों को वापिस लेने,गन्ने के बकाया का ब्याज सहित भुगतान दिलाने, किसानों पर दर्ज मुकद्दमे वापिस लेना आदि वादे से सरकार मुकर रही है जिस कारण किसान पुनः आंदोलन का सहारा लेना पड़ेगा। किसानों ने मांगों के समर्थन में एक ज्ञापन जिला प्रशासनिक अधिकारी को दिया। धरना, प्रदर्शन में किसान जीते चौहान, ममता शर्मा, धनवीर शास्त्री, दिनेश त्यागी, रिजवान कुरैशी, राधा, शब्बू चौधरी सहित अनेक किसान शामिल हुए।




























