👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में हुड़दंगियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि कार की छत पर बैठकर कुछ शरारती तत्व हुड़दंग काटते हुए नजर आ रहे हैं. नियमों की अनदेखी कर हुड़दंग काटने वालों के खिलाफ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
बता दे कि मामला थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रगढ़ी का बताया जा रहा है जहां हापुड़ नंबर की काले रंग की कार में सवार कुछ हुड़दंगी सड़क पर हुड़दंग काटते हुए नजर आए. यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ जो रविवार की रात का बताया जा रहा है. थाना देहात प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार उपाध्याय का कहना है कि किसी भी सूरत में नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. पुलिस कार सवारों की तलाश में जुट गई है.




























