👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में ऑटो चालकों ने अब किराए में बढ़ोतरी की मांग की है. सीएनजी गैस के दाम बढ़ने के बाद ऑटो चालकों ने यह मांग की है जिसके चलते जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में और ऑटो चालक इकट्ठा हुए और पर्चे बांटकर जल्द किराया बढ़ने की बात कही.
ऑटो चालकों का कहना है कि लगातार बढ़ रहे सीएनजी के दामों की वजह से उनका बजट डगमगा गया है. ऐसे में किराए में बढ़ोतरी ही एकमात्र साधन है जिसके लिए वह इकट्ठा होकर एक दूसरे को पर्चे बांट रहे हैं और किराए में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं.





























