हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):थाना हाफिजपुर के गांव रामपुर में चोरों ने पांच किसानों के घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया.
बदमाश किसानों के घरों से करोड़ों रुपए के जेवर और नकदी ले गए। जिस समय चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया उस वक्त किसान सो रहे थे.
गांव रामपुर के सम्पन्न किसान ओंकार त्यागी, ओमवीर, अजब सिंह गुर्जर, शौराज गुर्जर और भीरु गुर्जर अपने-अपने परिवार के साथ घरों में सो रहे थे। रविवार की रात में बदमाश घरों के पिछले हिस्से से जंगले और गेट तोड़ कर घर में आ धमके और सेफ आदि को तोड़ डाला। घरों में बदमाशों की हरकतों का किसान परिवारजन को आभास तक नहीं हुआ।अनुमान है कि बदमाश पांचों किसानों के घरों से करोड़ों रुपए के जेवर व लाखों रूपए की नकदी चोरी कर ले गए। सोमवार की सुबह चोरी का पता चलने पर हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Now book your home grocery at your fingertips in Hapur : For more information download the APP https://bit.ly/2P5NQ8G or visit https://www.listailer.com :-































