👁 0 views Views
सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक ऑटो ड्राइवर ने बीएससी छात्रा को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और सख्ती से पूछने पर सच्चाई बताई।
दरअसल मंगलवार की सुबह छात्रा कोचिग जाने के लिए निकली थी। शाम जब छात्रा को परिवार वालों ने कॉल किया तो फोन आरोपी ने उठाया और छात्रा के सड़क हादसे की झूठी जानकारी परिजनों को दी। ऑटो ड्राइवर की बात पर परिजनों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की जिसके बाद उसने जुर्म कबूल कर लिया। फिलहाल मामले में जांच शुरु हो गई है।
CCTV कैमरे और GPS ट्रैकर लगवाने के लिए संपर्क करें: TRACKCOP: 8979003261, 8126293996:






























