👁 0 views Views
जनपद हापुड़ के पिलखुवा में एक रेस्टोरेंट में बुधवार रात अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि रेस्टोरेंट मे रखा सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पिलखुवा के दिनेश नगर के पास पबला रोड पर स्थित रेस्टोरेंट में लगी आग के चलते लाखों रुपए का सामान आग की भेंट चढ़ गया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग को बुझा दिया। लेकिन फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल सका है।
CCTV कैमरे और GPS ट्रैकर लगवाने के लिए संपर्क करें: TRACKCOP: 8979003261, 8126293996:





























