हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के छिजारसी टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों की दबंगई लगातार वायरल हो रही है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि टोलकर्मियों की एक और करतूत सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है। ताजा मामला रविवार का है जब दिल्ली से हापुड़ की ओर आ रहे एक कार सवार पर टोलकर्मियों ने लात घूसों की बरसात कर दी। पीड़ित का आरोप है कि 10-15 टोलकर्मियों ने उसे बुरी तरह पीटा।
जैसे ही मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मारपीट कर रहे टोलकर्मियों को हिरासत में ले लिया। आपको बता दें कि छिजारसी टोल प्लाजा पर आए दिन टोलकर्मियों की दबंगई सामने आती रहती है। कानून व्यवस्था को मजाक समझने वाले टोलकर्मी आए दिन कार सवारों के साथ मारपीट करते रहते हैं।
अब घर बैठे कराएं हैल्थ चैकअप, कॉल करें: 9675655656:
























