हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सर्दी के प्रकोप बढऩे के साथ-साथ हापुड़ में बदमाशों की सक्रियता भी बढनी शुरु हो गई है। ये बदमाश कमाल दिखाए बगैर बाज नहीं आ रहे है।
थाना हापुड़ देहात का एक गांव है लालपुर। बदमाश रात एक मकान में आ धमके और ताले तोड़कर 92 हजार रुपए नकद तथा लाखों रुपए के जेवर बदमाश ले उड़े।
गृहस्वामी रमेश कुमार ने बताया कि वह रात में परिवार के साथ घर में सो रहा था कि किसी तरह बदमाश घर में आ धमके। बदमाशों ने सरिये की मदद से सेफ आदि के ताले तोड़ डाले और सेफ में रखे हुए 92 हजार रुपए नकद व लाखों रुपए मूल्य के सोने व चांदी के जेवर ले उड़े। चोरी की वारदात का बुधवार की सुबह उस समय पता चला जब वह सो कर उठा था। गृहस्वामी ने चोरी की सूचना थाना हापुड़ देहात पुलिस को दी है।
वीडियो देखेः
Shashwat Fitness महिलाओं के लिए दे रहा खास ऑफर, कॉल करें: 9756765958


























