हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के गढ़ रोड पर स्थित नवीन मंडी स्थल पर होने वाली अनियमिताओं की ओर जिला प्रशासन ने ध्यान एकत्र किया है और मंडी परिसर का दुरुपयोग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
हापुड़ मंडी परिसर में किसान बाजार स्थित है। किसान बाजार में कुछ व्यापारियों को दुकानें आवंटित की गई है। किसान बाजार अतिक्रमण के कारण अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है।
अतिक्रमणकारियों ने स्थाई व अस्थाई निर्माण व टीन शेड डाल कर अतिक्रमण कर लिया है। किसी ने चबूतरा घेर कर रोड़ी-बदरपुर तथा कुट्टी का धंधा कर रहा है। किसान बाजार में अतिक्रमण के कारण यातायात मार्ग सिकुड़ कर संकुचित हो गया है जिससे आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है। किसानों ने किसान बाजार को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की है।
ये भी देखें-
VIDEO: किसान बाजार में अतिक्रमण और अवैध निर्माण जोरो पर
चर्मरोग, एलर्जी के इलाज के लिए कॉल करें: डां. शिशिर गुप्ता: M.B.B.S ,MD 9837509509























