मुजफ्फरनगर में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए भाकियू के पश्चिमी प्रदेश के उपाध्यक्ष












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): चौधरी चरण सिंह की 121वीं जयंती पर आयोजित संवाद 2.0 (युवा भारत के भविष्य पर महामंथन) का ऐतिहासिक कार्यक्रम युवा भारतीय किसान यूनियन टिकैत द्वारा किसान भवन ग्राम सिसौली जिला मुजफ्फरनगर में आयोजित किया गया।
युवा संवाद कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन के पश्चिमी प्रदेश उपाध्यक्ष एकलव्य सिंह सहारा के नेतृत्व में सैकड़ों युवा बड़े काफिले के साथ शामिल हुए। एकलव्य ने बताया कि कार्यक्रम में सुबह यज्ञ के साथ किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि दी गई और उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके साथ ही विभिन्न विद्यालयों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत रोचक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये। इस अवसर पर अपने-अपने क्षेत्र के विशेषज्ञ विशेषज्ञों ने युवाओं से संवाद किया, जिसके माध्यम से उन्होंने युवा शक्ति के साथ अपने अनुभव साझा किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत द्वारा की गई। इस दौरान भाकियू के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी गौरव टिकैत ने युवाओं को संगठित होकर अगले आंदोलन के लिए तैयार रहने एवं युवाओ को आगामी दिनों में किसान भवन में ट्रेनिंग दी जाने की बात कही। कार्यक्रम में सभी युवाओं एवं छात्रों को सभी वरिष्ठ सम्मानित नेताओं एवं भाकियू पदाधिकारियों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के दौरान अनुभव अहलावत, आकाश चौधरी, भानु सिद्धू, रजत धीमन, लक्षित तेवतिया, अरुण चौधरी, आशीष शर्मा, अखिल चौधरी, हरप्रीत निर्वाण, भानु बछलोता, डॉ पंकज चठ्ठा, अदनान क़ुरैशी, अमरदीप सिंह कलैर, गौरव सिंह, गौरव इलम सिंह आदि उपास्थि रहे।

फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457









Related Posts

GEM पोर्टल विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

🔊 Listen to this GEM पोर्टल विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मंडलीय उपनिदेशक (पं)  मेरठ मंडल, के कुशल निर्देशन में जनपद हापुड़ के विकासखंड हापुड़…

Read more

बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी ने कृषकों के साथ किया ग्राम चौपाल का आयोजन

🔊 Listen to this बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी ने कृषकों के साथ किया ग्राम चौपाल का आयोजन हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): चकबन्दी आयुक्त उत्तर प्रदेश लखनऊ के अनुपालन में बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी…

Read more

You Missed

GEM पोर्टल विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

GEM पोर्टल विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी ने कृषकों के साथ किया ग्राम चौपाल का आयोजन

बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी ने कृषकों के साथ किया ग्राम चौपाल का आयोजन

कुराना टोल प्लाजा पर अत्याधुनिक एंबुलेंस सेवा का उद्घाटन

कुराना टोल प्लाजा पर अत्याधुनिक एंबुलेंस सेवा का उद्घाटन

गढ़: पैरों से तैयार की जा रही सेवई, कचरी में मिलाया अधिक रंग

गढ़: पैरों से तैयार की जा रही सेवई, कचरी में मिलाया अधिक रंग

धौलाना: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 7 वर्षीय छात्र घायल

धौलाना: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 7 वर्षीय छात्र घायल

केमिकल से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा

केमिकल से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा
error: Content is protected !!