
सिंभावली क्षेत्र में डोर टू डोर पहुंच कूड़ा उठाएंगे वाहन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सिंभावली। स्वच्छ भारत अभियान के तहत सिंभावली ब्लॉक क्षेत्र के कई गांवों में, अब नियमित रूप से सूखा व गीला कूड़ा उठाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। ग्राम पंचायतों के सहयोग से यह कार्य गांवों में साफ-सफाई और जनस्वास्थ्य’ को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। एडीओ पंचायत संजय चौधरी ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायतों जैसे हरोड़ा, आरिफपुर, सरवानी, श्यामपुर जट्ट, मुजफ्फरा, बागढ़पुर, धनावली उर्फ अट्टा, मुबारिकपुर, तिगरी और मोहम्मदपुर खुड़लिया में अब नियमित रूप से कूड़ा उठाने की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। इन ग्राम पंचायतों में आरआरसी (रिसोर्स रिकवरी सेंटर) का निर्माण पहले ही किया जा चुका है।
स्टोर 99 मिनिमॉल मोदीनगर रोड हापुड़ से खरीदें सामान: 8191820867





























