👁 0 views Views
वाहन चोर बाइक के साथ दबोचा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हाफिजपुर पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक बाइक बरामद की है। पुलिस ने बताया कि थाना हाफिजपुर पुलिस बृजनाथपुर नहर पटरी पर वाहनों की चैकिंग कर रही थी कि बाइक सवार पुलिस को देखते ही भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने पीछा कर भागते हुए बाइक सवार को धर दबोचा। आरोपी गांव बड़ौदा सिहानी का जाकिर है। पुलिस ने बताया कि जाकिर से बरामद बाइक गत दिनों जनपद गौतमबुद्ध नगर के थाना दादरी के अंतर्गत क्षेत्र से चोरी गई थी।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606























