
बंद मकान से कीमती सामान चोरी, पुलिस जांच में जुटी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव रतुपुरा में बंद मकान में चोरों ने लाखों रुपए कीमत के आभूषण चोरी कर लिए। परिजन जब घर पहुंचे तो टूटा ताला, बिखरा सामान देख उनके होश उड़ गए जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव रतुपुरा निवासी तबस्सुम ने बताया कि 10 दिन पहले वह मायके चली गई थी जिसका चोरों ने फायदा उठाया। चोर पीछे से आए जिन्होंने मुख्य दरवाजे और कमरों का ताला तोड़ा और भीतर दाखिल हुए। शुक्रवार की सुबह जब वह गांव लौटी तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला लगा है लेकिन अंदर कमरों के दरवाजों पर लगे ताले टूटे हुए थे। सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। महिला ने बताया कि चोरों ने रखी अलमारी का भी ताला तोड़ दिया जिससे लाखों रुपए कीमत के आभूषण चोरी कर चोर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788






























