👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : वैश्य कर्चमारी कल्याण समिति हापुड़ कार्यकारिणी की एक बैठक रविवार को हापुड़ में आयोजित की गई। समिति के प्रधान गिरीश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि हमें अपने महान स्वतंत्रा सेनानियों को याद करना चाहिए उनके त्याग तपस्या और बलिदान से हमें आजादी मिली। मंत्री राहुल कंसल ने बताया कि आजादी को 75 वर्ष पूर्ण हुए है। हमें अपने घरों पर तिरंगा ध्वज अवश्य लगाना चाहिए। सभी सदस्यों ने अपने महापुरुषों को याद किया और उनके बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर लच्छी राम कंसल, पंकज जैन, नरेंद्र गर्ग, मुकेश माहेश्वरी, सुशील अग्रवाल, सत्यप्रकाश गुप्ता आदि उपस्थित थे।
Study at 75% Tution Fee Only!: Sanskar Educational Group

























