
पशुओं में खुरपका-मुंहपका रोग की रोकथाम हेतु 22 जुलाई से टीकाकरण अभियान
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):दुधारू पशुओं को खुरपका-मुँहपका रोग से मुक्त कराने के लिए भारत सरकार के महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम (एन०ए०डी०सी०पी०) अन्तर्गत जनपद हापुड़ में दिनांक-22.07.2026 से एफ०एम०डी० टीकाकरण अभियान के आठवें चरण का शुभारम्भ होगा। उक्त टीकाकरण कार्यकम हेतु जनपद को 250000 वैक्सीन प्राप्त हुई है। डा० ओ०पी० मिश्रा मुख्य पशुचिकित्साधिकारी हापुड़ ने बताया कि उक्त योजनान्तर्गत सभी 04 माह से बड़े महिषवंशीय / गौवंशीय पशुओं में टीकाकरण कार्य किया जायेगा। इसलिए सभी पशुपालकों से अपील की जाती है कि वे अपने पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए टीकाकरण अवश्य करा लें। उक्त अभियान 45 दिन (दिनांक 08.09.2026 तक) चलेगा। टीकाकरण हेतु पशुचिकित्साधिकारियों के नेतृत्व में टीम घर-घर जाकर टीकाकरण कार्य करेगी। उक्त टीकाकरण का विवरण भारत पशुधन एप पर अपलोड़ किया जायेगा।
टीकाकरण के समय पशुपालक यह ध्यान रखें कि वैक्सीन की कोल्ड चेन बनी हुई है तथा सही तरीके से रखी गयी है। एन०ए०डी०सी०पी० अन्तर्गत इस अभियान के लिए डा० ओमवीर सिंह, उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, पशुचिकित्सालय-सदर हापुड़, नोडल अधिकारी होंगे। जिनका मोबाईल नं०-9412544195 है। अभियान से सम्बन्धित किसी भी जानकारी के लिए प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक उनके नम्बर पर सम्पर्क किया जा सकेगा।
हम सबका एक ही नारा, कोई पशु ना हो बीमार हमारा।। आओ मिलकर टीका पशुओं को लगवायें, खुरपका-मुँहपका से इन्हे बचाएं।।
हापुड़ के कमर्शियल प्रोजेक्ट “, THE HIVE” में 16 लाख से करें निवेश: 9760254555, लोन की सुविधा उपलब्ध























