👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तराखंड पुलिस ने शनिवार को जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर में दबिश दी जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। उत्तराखंड के जिला नैनीताल की कोतवाली में तैनात दरोगा दिनेश जोशी ने बताया कि गांव बक्सर निवासी यूनिस, साजिद और नौशाद के खिलाफ डकैती का मुकदमा दर्ज है। घटना में शामिल तीनों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट, कुर्की की कार्रवाई भी हो चुकी है। आरोपी को न्यायालय ने भगोड़ा घोषित कर दिया है जिनकी गिरफ्तारी के लिए उत्तराखंड पुलिस ने सिंभावली में दबिश दी।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878





























