उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया










PHOTO: सौ.: YOUTUBE/@UTTAR PRADESH GOVERNMENT OFFICIAL

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र पहुंचे जहां उन्होंने गंगा एक्सप्रेसवे तथा औद्योगिक क्षेत्र के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण 28 अप्रैल को प्रस्तावित था लेकिन सीएम योगी रविवार को ही निरीक्षण करने के लिए जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ में पहुंचे।

सीएम योगी आदित्यनाथ शाहजहांपुर से हेलीकॉप्टर के माध्यम से जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव आलमनगर बांगर में बनाए गए हेलीपैड पर पहुंचे। इसके बाद हेलीपड पर भाजपाइयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वह शंकराटीला, बहापुर में पहुंचे और गंगा एक्सप्रेसवे के गंगापुल, सड़क निर्माण, औद्योगिक गलियारा के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों के साथ भी बातचीत की। समीक्षा के दौरान अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर गढ़ अमरोहा के सांसद कंवर सिंह तंवर तथा भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया भी उपस्थित थे।

बताते चलें कि मेरठ के बिजौली से शुरू होकर प्रयागराज तक बनाए जा रहे गंगा एक्सप्रेस-वे सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है जिस पर निर्माण कार्य काफी तेजी से चल रहा है। निरीक्षण के दौरान सीएम योगी ने संबंधित को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025









  • Related Posts

    हापुड़ पुलिस ने सीपीआर देकर बचाई युवक की जान

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव चित्तौडा निवासी संजय गढ़-स्याना रोड़ से गुजर रहे थे, तभी अचानक सड़क किनारे बेहोश होकर गिरने की सूचना/इवेन्ट…

    Read more

    विद्युत वितरण मंडल हापुड़ के अधीक्षण अभियंता का तबादला

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / संजय कश्यप (ehapurnews.com): विद्युत वितरण मंडल हापुड़ के अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार अग्रवाल का स्थानांतरण किया गया है जिन्हें अधीक्षण अभियंता (संबद्ध) कार्यालय…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़ पुलिस ने सीपीआर देकर बचाई युवक की जान

    हापुड़ पुलिस ने सीपीआर देकर बचाई युवक की जान

    विद्युत वितरण मंडल हापुड़ के अधीक्षण अभियंता का तबादला

    विद्युत वितरण मंडल हापुड़ के अधीक्षण अभियंता का तबादला

    डीआईओएस कार्यालय पर दूसरे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन

    डीआईओएस कार्यालय पर दूसरे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन

    27 जनवरी को बैंक कर्मचारियों ने किया हड़ताल का आह्वान

    27 जनवरी को बैंक कर्मचारियों ने किया हड़ताल का आह्वान

    कड़ाके की सर्दी में 500 लोगों को वितरित की गर्म चाय व बिस्किट

    कड़ाके की सर्दी में 500 लोगों को वितरित की गर्म चाय व बिस्किट

    भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा ने 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाने का लिया फैसला

    भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा ने 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाने का लिया फैसला
    error: Content is protected !!