हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : यूपी टेट परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए शनिवार और रविवार को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपना एडमिट कार्ड दिखाना होगा। बता दें कि रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यूपीटीईटी परीक्षा आयोजित की जाएगी। जनपद हापुड़ में परीक्षा के लिए 14 केंद्र बनाए गए हैं जहां सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी।
जिले में लगभग 12801 अभ्यार्थी दो पारियों में परीक्षा देंगे। पहली पाली सुबह 10:00 बजे शुरू होकर दोपहर 12:30 बजे तक जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगी। इस दौरान रोडवेज बसों में अभ्यार्थी मुफ्त सफर कर सकेंगे। 22 और 23 जनवरी को यह सुविधा रहेगी जिसके लिए उन्हें अपना एडमिट कार्ड दिखाना होगा। 22 और 23 जनवरी को यह सुविधा रहेगी जिसके लिए उन्हें अपना एडमिट कार्ड दिखाना होगा।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288






























