
UP बोर्ड RESULT: 10वीं में ऋषभ व 12वीं में अनमोल ने किया जिला टॉप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यूपी बोर्ड ने गुरुवार को 12वीं और 10वीं कक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए। दसवीं में ऋषभ राणा (केएमएसपी) और 12वीं में अनमोल (बिजेंद्र आदर्श इंटर कॉलेज) ने जिला टॉप किया है। 10वीं में पहला स्थान हासिल करने वाले ऋषभ ने 93.83 फ़ीसदी, दूसरा स्थान खुशी (वीआईपी इंटर कॉलेज) ने 93.50 फ़ीसदी अंक के साथ हासिल किया है जबकि इति (टीएसएच) ने कक्षा 10वीं में 93.33 फ़ीसदी के साथ जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है। वही 12वीं कक्षा में अनमोल ने 92.60 फ़ीसदी के साथ जिला टॉप किया है। उनकी बहन छवि (वीआईपी इंटर कॉलेज) ने 92.20 फीसदी अंक हासिल किए हैं और तीसरा स्थान गोल्डी सैनी (KMSP इंटर कॉलेज) व रॉबिन (VIP इंटर कॉलेज) ने हासिल किया है जिन्होंने 91.80% अंक हासिल किए हैं।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600

























