👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यूपी बोर्ड ने 12वीं कक्षा के परिणाम भी घोषित कर दिए जिसके बाद छात्रों के चेहरे खिल उठे. जनपद हापुड़ में बारहवीं कक्षा के छात्र ऋषभ शर्मा ने 89.60 % अंक हासिल कर जिला टॉप किया है, भारत तोमर ने 89.20% अंक हासिल कर दूसरा स्थान जबकि तुषार सागर ने 88.40 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है. छात्रों की सफलता से परिजनों की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा.
शनिवार को जारी हुए परिणामों के अनुसार ऋषभ शर्मा ने प्रथम, भारत तोमर ने द्वितीय, तुषार सागर ने तृतीय, रिहान ने चौथा, विनती शर्मा, मोहम्मद दानिश, कमलकांत गर्ग ने पांचवां स्थान हासिल किया है. सुमित सैनी ने छठा, विशाल तोमर ने सातवा, आरची सैनी ने आठवा, प्रशांत गोयल ने नवाँ तथा गोविंद कुमार ने दसवां स्थान हासिल किया है.

























